logo

लड़की को जबरदस्ती रंग लगाने पर करनी पड़ती है शादी, जानिए झारखंड में कहां मिलती है यह अनोखी सजा 

dgt.jpg

द फॉलोअप डेस्क    
भारत में होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। यह रंगों का पर्व लोगों के बीच खुशियां फैलाता है, जहां लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और चेहरे पर गुलाल लगाते हैं। इसके साथ ही होली पर मजेदार हंसी-ठिठोली का भी दौर चलता है। भारत के विभिन्न हिस्सों में होली के अवसर पर कुछ खास परंपराएं भी होती हैं। आज हम आपको होली से जुड़ी एक अजीब और अनोखी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खासतौर पर झारखंड में देखने को मिलती है।

बेहद सख्त है सजा
बता दें कि यह परंपरा है ‘गैर महिला पर रंग डालने की सजा’। झारखंड के संथाल आदिवासी समाज में यह नियम बेहद सख्ती से लागू किया जाता है। यहां अगर कोई पुरुष किसी कुंवारी लड़की पर रंग डालता है, तो उसे लड़की से शादी करनी पड़ती है। यह परंपरा इस हद तक सख्त है कि कोई पुरुष दूर से भी किसी कुंवारी महिला या लड़की पर रंग डालने की कोशिश नहीं कर सकता। 

इन राज्यों में प्रचलित है परंपरा
अगर कोई युवक इस परंपरा का उल्लंघन करता है और किसी लड़की पर रंग डालता है, तो उसे पंचायत के सामने ले जाकर लड़की से शादी करने का आदेश दिया जाता है। यदि लड़की शादी से मना करती है, तो उस युवक की सारी संपत्ति लड़की के नाम कर दी जाती है। यह अजीबोगरीब परंपरा झारखंड के पश्चिम सिंहभूम और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जैसे इलाकों में प्रचलित है। 
 

Tags - Holi 2025 Unique Punishment West Singhbhum Jharkhand News Latest News Breaking News